Followers

Saturday, 3 August 2013

प्रभु जैसे

Love is difficult , because loving is not 
enough :

We must , like God , ourselves be Love .
प्रेम मुश्किल है क्यों
कि
 प्रेम की सीमा कही न ..:
इसलिए बन जाएँ 
 प्रभु जैसे प्रेम रूपी ...
~ Angelus Silesius
 Photo: Good morning world ♥

पथ की संगी"

Say not " I have found the path of the soul "
Say rather , " I have met the soul walking upon my path ."
न कहो -"पा  गया मैं आत्मा का पथ " बल्कि बोलो,- "मिल लिया में आत्मा से जो मेरे पथ की है संगी" 
~ Kahlil Gibran Photo

Thursday, 18 July 2013

ह्रदय वाद्य यंत्र

The heart is a
The thousand-stringed instrument

That can only be tuned with
Love.

~ Hafiz ♥
ह्रदय वाद्य यंत्र सहस्त्रों ..तार वाला ..
स्वर उमड़ते जिस से केवल प्रेम के वश

Friday, 7 June 2013

मुक्त प्रेम

♥ Love one another, but make not a bond of love; Let it rather be a moving sea between the shores of your souls.
~Khalil Gibran♥ * ♥ Love one another, but make not a bond of love; Let it rather be a moving sea between the shores of your souls.
~Khalil Gibran
* ~ * ~ * ~ * ~ *
प्रेम आपस में रखो पर बंधो न बंधनों में ;
बहने दो बस सिन्धु जैसे आत्मा के तटों तक ..

Thursday, 6 June 2013

प्रेम क्या है

LOVE - by Chuck Surface

What is Love,
But the desire that the Beloved be Blessed,
That the Light of their Own Pure Being
... Shine within them, Filling their Heart,
And flooding the Experience of Being.
 That they, as formless Shiva,
 Embrace themselves as Shakti,
 And in that Union, give rise to Pure…
Unalloyed…
Ecstasy. 

 That they breathe Peace that Transcends Understanding,
 And, abiding as Fullness and Completion,
 Remain unmoved and untouched,
 Within,
 By the vicissitudes of Life.
.
That wherever they are, in whatever circumstance,
 They are always and forever…
Home,
 Having become Home Itself.
 Then is the Only Desire of Love Fulfilled,
 And Heaven and Earth
 Are One.

प्रेम क्या है ?
एक इच्छा -प्रिय रहे मंगल दशा में,
उनकी अपनी दिव्य ज्योति ,

जाग्रत हो भरे ह्रदय ,
हो उर आनंद मय,
अस्तित्व रहते


बने वे शिव अरुपी
शक्ति से आलिंगित
जन्मे शुचि, मधु मिलन में
अमिश्रित ..
दिव्यानंद मय

सांस लें शांतिमय , शाश्वत मिलन की,
जाने,मिल कर पूर्ण होना
अविचलित, और परे
अपने ह्रदय में
सृष्टि के परिवर्तनों से

जो हैं वे , स्थिति हो कैसी
वे सदा और सदा ही
 एक लय हों,
 जैसे वे हों धाम एक दूसरे के.
 तब ही  होता प्रेम पूरित
स्वर्ग -धरती
 एक हो जब ...............

 
.Photo: नव प्रभात का कर आलिंगन, नए दिवस का स्वागत वंदन,
गत को विनत प्रणाम हमारा आगत का शत-शत अभिनंदन'
हमें शक्ति प्रदान करे प्रभु'' ऐसी तेरे स्वर में स्वर गतिमय हो,
यही हार्दिक विनय तुमसे आज सभी का दिन शुभ मंगलमय हो.....ॐ


Thursday, 30 May 2013

एक है ईश्वर ,


There is One God.
He created all beings,
And He exists beyond the beyond of religions,
Beyond the separations of race,
Religion, and philosophies.
... He is beyond mind, desire, and physical vision
He is beyond the world, lust, torpor, and illusion.
God resides in that spotlessly pure place known as the heart
And sees and knows everything.
He sees each and every heart and mind and understands all things.


~ Bawa Muhaiyaddeen ♥
 एक है ईश्वर ,
रचा  जिसने जगत यह ,
धर्म से है परे , सब से परे वह ,
 जातियों  से है परे वह ,धर्म दर्शन से परे .
परे है मन से , इच्छा से परे ,दीखता न .

परे इस संसार से , मद , जड़ता और भ्रमजाल से ,
 रहता है उस तीर्थ में कहलाये जो दिल,
 जानता सब कुछ  देखता सब ,
सब के दिल का एक मालिक,समझता सब

 ~ Bawa Muhaiyaddeen ♥
Photo: तुमसे जब भी मिलती मीत! तब महसूस करती हूँ
उन आतुर नयन युगल का स्नेहिल स्पर्श
ह्रदय पटल पर होते संवेदन' और जैसे
उग आती हैं, सौ सौ आँखें जब पूर्णता का
अहसास लिए लौटती हूं, जो प्रत्यक्ष की यथार्थता 
को स्वीकारते हैं। <3 <3 <3

Sunday, 26 May 2013

दर्पण

I look into the mirror and see my own beauty ;
I see the truth of the universe revealing itself as me .
I rise in the sky as the morning Sun , do not be surprised ,
Every particle of creation is me alone.
 
What are the holy spirits ? my essence revealed.
And the human body ? the vessel of my own form.
What is the ocean that encircles the world ?
A drop of my abundant Grace ;
And the purest light that fills every soul ?
A spark of my own illumination.
I am Light itself , reflected in the heart of everyone ;
I am the treasure of the Divine Name ,
the shining essence of all things.
I am every light that shines ,

Every ray that illumines the world.
From the highest heavens to the bedrock of the earth

All is but a shadow of my splendor.
If I dropped the veil covering my true essence
The world would be gone - lost in a brilliant light.
What is the water that gives eternal life ?
A drop of my divine nectar .
And the breath that brings the dead back to life ?
A puff of my breath , the breath of all life .
A drop of my divine nectar .
And the breath that brings the dead back to life ?
A puff of my breath , the breath of all life .

देखता दर्पण मैं जब सौंदर्य अपना ;
विश्व का ज्यूँ सत्य मुझ से हो झलकता 
उगता  आकाश में हूँ मैं अरुण सा, हो नहीं हैरान ,
सृष्टि के हर कण में, मैं ही तो बसा हूँ .
कौन होती दिव्यात्मा ?मैं ही उनमे प्रकट हूँ.
और मानव का शरीर ?जैसे मेरा आवरण हो .
कौन सा है सिन्धु जिसने विश्व घेरा?
एक बिंदु अपरिमित अनुग्रह की ;
शुद्धतम ज्योति भरी हर आत्मा में ?

स्फुलिंग हूँ जागरण का
मैं परम ज्योति, झलकती हर ह्रदय में;
कोष हूँ दिव्य नामों का प्रभु के
जगमगाता सार सृष्टि, समष्टि का
मैं हरेक ज्योति चमके जो कहीं भी

हर किरण भरती जगत को रोशनी से.
सबसे ऊंचे आसमाँ से हिमगिरी तक
मात्र परछाई मेरे ऐश्वर्य की हैं
गर गिरा  दूँ आवरण मुझ को ढके जो
जायगे घुल ये जगत  - एक रोशनी में
कौन सा है जल जो दे अमृत्व सब को ?
 एक कण मेरे अमृत कलश का
सांस वह जो जिलादे मृतक को ?
सांस मेरी , सांस जीवन की हो ज्यूँ ..
~ Fakhruddin Araqi.Photo: कम भले हो तन का आयतन, पर प्रेम का घनत्व कम न हो, लाख मुश्किलें हों राह में हमारे, पर शब्दों का शिवत्व कम न हो, मिलने की कठिन राह है, करती रतजगा चाह है, चुप्पी की चुभन रेत में मित्रता की सुखद निगाह है,  हों न कभी मीत से जुदाई, प्यार का गुरुत्व कम न हो, चाहे दुनियाँ खिलाफ़ हो दोस्ती में अपनत्व कम न हो, चाहे हो जाये सारा शहर अजनबी, मन-मीत का महत्व कम न हो''.....